
कोटला, स्वयम
ग्राम पंचायत बलाह कोटला के उप प्रधान मंगल सिंह ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है । कि जो लोग मनरेगा में मजदूरी करके अपना घर परिवार चला रहे थे, अब कोरोना कर्फ्यू के चलते बिना मजदूरी के घर पर रहने को मजबुर हैं। इस समय इन परिवारों की आर्थिक हालत इतनी खराब है कि इन लोगों को डिपो से राशन लेने के लिए नकद राशि न होने की वजह से मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।उन्होने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से निवेदन किया है कि इस संकट की घड़ी में इन परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए।
