मनरेगा में दिनभर कर रहे काम, शाम को नहीं लग रही मजदूरों की हाजिरी

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

विधानसभा क्षेत्र चुराह में मनरेगा कार्य में दिहाड़ी लगाने के उपरांत भी लोगों को हाजिरी नहीं लग रही हैं। ऑनलाइन हाजिरी लगाने का प्रक्रिया पंचायत के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। चुराह की 55 पंचायतों के ग्रामीण मनरेगा में हाजिरी न लगने से काफी परेशान हैं।

मनरेगा मजदूर रोजाना सुबह कार्य स्थल पहुंच रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी न लगने से उन्हें दिनभर काम करने के बाद बिना हाजिरी लगाए ही अपने घरों को लौटना पड़ रहा है। इतना ही नहीं 15 दिन लगातार काम करने वाले मनरेगा मजदूरों की हाजिरी भी मास्टररोल में दर्ज नहीं हो पाई है, जबकि कुछ मजदूरों की कम दिहाड़ियां दर्ज हुई हैं।

मजदूरों में धनी राम, दूनी राम, सिंह राम, कर्म चंद, मालती देवी, सीमा देवी, रजनी, राधा, हनीफा, गुड्डी और लतीफा का कहना है कि दिन भर काम करने के बाद भी उनकी हाजिरी नहीं लगती है। ऐसी समस्या ऑनलाइन हाजिरी लगने की वजह से पेश आ रही है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी लगाने से कोई दिक्कत नहीं है, मगर रोजाना काम पर दिहाड़ी लगाने के उपरांत उनकी ऑनलाइन या ऑफलाइन हाजिरी दर्ज होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन और खंड विकास अधिकारी से गुहार लगाई है।

खंड विकास अधिकारी के बोल 

खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी लगाने वाले सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आने से लोगों की मनरेगा हाजिरी नहीं लग पा रही थी। लेकिन अब इस समस्या का हल करवा दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...