मदरसे से स्कूल को निकला था नाबालिग, रास्ते से हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में एक नाबालिग बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। 14 वर्षीय मासूम स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन स्कूल पहुंचने से पहले ही गायब हो गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लापता बच्चे की तलाश की जा रही है।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि बालूगंज थाने में एक नाबालिग बच्चे के लापता होने की शिकायत मिली है।शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 वर्षीय बच्चा बालूगंज में मदरसे में रहता है, लेकिन पढ़ाई करने वो स्कूल जाता था। 19 अक्टूबर को भी बच्चा रोजाना की तरह स्कूल के निकला था, लेकिन उस दिन वो स्कूल में पहुंचा ही नहीं और न ही फिर वापस मदरसे में लौटा।

स्कूल की छुट्टी के बाद जब बच्चा मदरसा नहीं पहुंचा तो मदरसा प्रबंधन ने उसकी तहकीकात शुरू की, लेकिन 2 से 3 दिन तक बच्चे का कहीं कुछ पता नहीं चला। जिस पर मदरसा प्रबंधक ईस्लाह फिकर ने बालूगंज थाने में शिकायत दी कि बच्चा मदरसे से स्कूल के लिए तो निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को अगवा कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने मदरसा प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी शिमला संजीव गांधी के बोल

एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मदरसा प्रबंधक की ओर से बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। लापता बच्चे की तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सरकारी अस्पताल की बड़ी उपलब्धि: फतेहपुर में 1 किलो वजनी हिप ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

फतेहपुर - अनिल शर्मा  राजकीय सिविल अस्पताल फतेहपुर में सामान्य...

HRTC ने ढूंढ निकाला कमाई का नया जरिया, व्यवस्था भी सुधरेगी, आय भी बढ़ेगी

हिमखबर डेस्क हिमाचल पथ परिवहन निगम राज्य में अड्डा टू...

ममता हुई शर्मसार! शौच के बहाने झाड़ियों के पास ले गई मां, फिर नशेड़ी के हवाले कर दी नाबालिग बेटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक...