मणिमहेश यात्रा पर शराब पीकर गाड़ी चलाने पर रद्द हो सकता है लाइसेंस

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

मणिमहेश यात्रा के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों का लाइसेंस रद्द हो सकता है। भरमौर पुलिस रोजाना रात को चंबा-भरमौर एनएच पर नाके लगाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के चालान काट रही है।साथ में चालकों के लाइसेंस भी जब्त किए जा रहे हैं। पुलिस लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित आरएलए को भेजेगी।

इसी अभियान के तहत बुधवार रात को पुलिस टीम ने थाना प्रभारी हरनाम सिंह की अगुवाई में खड़ामुख और सुंकू की टपरी में नाका लगाया। इस दौरान नाके के दौरान गुजरने वाली हर गाड़ी की चेकिंग की गई। विशेष तौर पर चालकों की शराब मापक यंत्र से जांच की गई।

इस दौरान 13 वाहन चालक ऐसे पाए गए, जो नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे। इन चालकों के पुलिस ने चालान काटने के साथ उनके ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिए। इस बार यात्रा के दौरान मानवीय भूल के कारण किसी प्रकार की वाहन दुर्घटना न हो।

इसके लिए पुलिस टीमें रोजाना रात को नाका लगाकर वाहन चालकों की जांच कर रही हैं। नशे की हालत में चालक किसी भी समय गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त कर सकता है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...