मणिमहेश यात्रा पंजीकरण शुल्क (जजिया टैक्स) लेने का फैसला ठीक नहीं

--Advertisement--

Image

श्री मणिमहेश लंगर सेवादल व सहयोगी संस्थाओं ने बैठक कर जताई आपत्ति, कहा-लंगर लगाने वाली संस्थाओं से भी बंद हो 15 हजार की वसूली

ज्वाली – अनिल छांगू

मणिमहेश यात्रा के दौरान इस बार 20 रूपये पंजीकरण शुल्क लेने और लंगर लगाने वाली समाजसेवी संस्थाओं से ली जाने वाली राशि 15 हजार करने का विरोध होना शुरू हो गया है। श्री मणिमहेश लंगर सेवादल ज्वाली एवं इसकी सहयोगी संस्थाओं ने जिलाधीश एवं भरमौर टृस्ट के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है और इस पर मंथन कर इसे बंद करने की मांग उठाई है।

ज्वाली के लब परिसर में हुई बैठक के दौरान श्री मणिमहेश लंगर सेवादल के प्रधान मनजीत कौंडल एवं सहयोगी संसस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान समाजसेवी संस्थाएं भरमौर जाकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर व मेडिकल सुविधा का प्रबंध करती हैं,

वहीं भरमौर ट्स्ट की ओर से इसकी एव्ज में उनसे 12 हजार रूपये की वसूली पहले ही कर ली जाती है, इस राशि को इस बार 15 हजार रूपये कर दिया गया है, जोकि तर्क संगत नहीं है। उनका कहना है कि इस बार तो श्रद्धालुओं से भी ट्स्ट 20 रूपये पंजीकरण के लेगा।

उनका कहना है कि श्रद्धालुओं को हडसर, धन्छो, सुन्दरासी, गौरीकुंड और शिवकुंड में खानपान एवं रहने की निःशुल्क सुविधा केवल समाजसेवी संस्थाएं ही उपलब्ध करवाती हैं, और तो और मेडिकल सुविधा भी कई संस्थाएं अपने स्तर पर करती हैं।

समाजसेवी संस्थाएं यह सारा खर्चा अपने स्तर पर करती हैं और उपर से मणिमहेश टृस्ट भरमौर की ओर से उन्हे 15 हजार रूपये की पर्ची कटवाना अनिवार्य किया है। संस्थाओं की मांग है कि अगर उनसे 15 हजार रूपये लिए जाते हैं तो प्रशासन बताए की इसकी एव्ज में उन्हें कौन सी सुविधा प्रदान की जाती है।

हर लंगर स्थल पर साफ-सफाई से लेकर लंगर बंद होने पर स्थल की देख-रेख की जिम्मेवारी समाजसेवी संस्था की ही रहती है। उपर से अब श्रद्धालुओं से भी 20 रूपये पंजीकरण के वसूले जाएंगे। ऐसे में कई श्रद्धालु इस यात्रा से मुह मोड़ लेंगे। बात 20 रूपये की नहीं बल्कि लोगों की श्रद्धा की होती है।

अतः श्री मणिमहेश लंगर सेवादल जवाली एवं इसकी सहयोगी संस्थाएं सरकार से मांग करती हैं कि पंजीकरण शुल्क के साथ लंगर लगाने वाली संस्थाओं से जजिया टैक्स ना लिया जाए।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर अवतार सिंह, एडवोकेट ललित शर्मा, एडवोकेट वी के कनदोरिया,विपन धीमान, स्वतन्त्र गोगी,चेन सिंह पठानिया, दलजीत मन्हास,नरदेव सिंह, कर्ण मोनू,नीटू पठानिया, संजू ठाकुर, रिंकू पठानिया, बलकार जरियाल,सिंटू शर्मा,अशोक शर्मा, चन्द्र शेखर, राम नाथ शर्मा, बिट्टू शर्मा, योगेश कुमार, लक्की स्टार, प्रेम सिंह, पवन जट्ट ,विजय कुमार, अजय कुमार, सौरभ जिम्मी, समीर चौधरी, सौरभ अत्री, मनोहर चौधरी, प्रदीप शर्मा, हंस राज धीमान,आदि उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...