
चम्बा – भूषण गुरुंग
हिमाचल प्रदेश में पवित्र मणिहेश यात्रा पर आई न्यू दिल्ली निवासी एक 19 वर्षीय युवती की पत्थर लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान दामिनी पुत्री गुरमीत सिंह मेहता निवासी वाई4सी बोध बिहार फ्लेट नंबर-3 न्यू दिल्ली के रूप में हुई है।
घायलावस्था में युवती को सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने युवती को मृत करार दे दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार न्यू दिल्ली निवासी युवती अपने परिजनों के साथ हड़सर से दुनाली की ओर जा रही थी। अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर लगने से दामिनी घायल हो गईं।
मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम की मदद से घायल को सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने युवती को मृत करार दे दिया। युवती की मौत के साथ ही यात्रा के दौरान मरने वालों का आंकड़ा सात पहुंच गया है।
एसडीएम भरमौर असीम सूद ने मामले की पुष्टि की है।
