मणिकर्ण में निर्वस्त्र मिले युवक और युवती के शव, हत्या की आशंका

--Advertisement--

मणिकर्ण में मिले युवक और युवती के शव, हत्या का जताया जा रहा है अंदेशा, मामले की जांच में जुटी कुल्लू पुलिस

हिमखबर डेस्क

जिला कुल्लू के मणिकर्ण में कुल्लू पुलिस की टीम ने युवक और युवती का शव बरामद किया है। वही इन दोनों शव को अब पोस्टमार्टम के लिए ढालपुर अस्पताल भेजा जा रहा है। इसके अलावा दोनों की हत्या का भी अंदेशा जताया जा रहा है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अब आगामी कार्रवाई शुरू की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मणिकर्ण के समीप हुई। जहां पर एक गर्म पानी के कुंड में युवक व युवती का शव बरामद किया गया।

दोनों के शरीर पर चोट के निशान है और दोनों के शव नग्न अवस्था में पाए गए। सूचना मिलते ही मणिकर्ण पुलिस और थाना प्रभारी मनीष शर्मा मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल पर मौजूद सभी तथ्यों की बारीकी से जांच शुरू कर दी।

दोनों के शव निर्वस्त्र थे। शव मणिकर्ण से करीब दो किमी आगे तेगड़ी में गर्म पानी के कुंड के पास मिले। पुलिस के मुताबिक दोनों के चेहरे फूले हुए हैं, जिससे दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। उम्र 20 से 22 साल के बीच है।

एएसपी संजीव चौहान के बोल

एएसपी संजीव चौहान ने बताया कि पानी के कुंड में युवक और युवती मृत पाए गए हैं। दोनों की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है और इस बारे स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...