मणिकर्ण घाटी में 3 शैड व वेटनरी अस्पताल भवन में भड़की आग, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

कुल्लू, 10 जनवरी – अजय सूर्या

कुल्लू जनपद की धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण घाटी के बरशेनी में अचानक लकड़ी से बने शैड में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन लकड़ी के शैड और डेढ़ मंजिला वेटनरी अस्पताल का सरकारी भवन व उसके अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन लकड़ी से बने शेड पल भर में राख हो गए।आगजनी की घटना में स्थानीय बरशेनी पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार, गिन्दू राम और सरकारी संपत्ति को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

स्थानीय पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया आगजनी से 3 लकड़ी के बने शैड और एक सरकारी वेटरनरी अस्पताल का भवन जलकर राख हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी तक आगजनी के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...