मटौर-शिमला NH पर भीषण सड़क दुर्घटना, नाले में गिरी अनियंत्रित कार; हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित कार नाले में गिर गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई। वहीं परिवार के दो सदस्‍य घायल भी हो गए। 

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

सदर थाना बिलासपुर के तहत देलग कंदरौर में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक गेहड़वीं का एक परिवार जिसमें सुभाष चंद निवासी जज्जर गेहड़वीं, उनकी पत्नी रंजना देवी, पुत्र अंकुश और पुत्रवधु अंकिता सोमवार सुबह घर से मार्कण्डेय की ओर जा रहे थे। कार नम्बर एचपी-23-बी-8217 को सुभाष चंद चला रहे थे।

घर से निकलकर परिवार देलग पहुंचा था। राष्ट्रीय राजमार्ग मटौर-शिमला में देलग के पास कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। अस्पताल में सुभाष और रंजना देवी यानी पति पत्नी की मौत हो है।

जोनल अस्पताल से अंकिता और अंकुश दोनों को एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया, वहां अंकुश की हालत को देखते हुए पीजीआइ चण्डीगढ़ रेफर कर दिया है।

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान के बोल

उधर डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि इस सम्बंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायल अभी तक बयान देने की हालत में नहीं है, उसके बयानों से हादसे के असल कारणों का पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...