मंडी से टीबी रोग मुक्त हिमाचल प्रदेश अभियान शुरू

--Advertisement--

स्वास्थ्य निदेशक ने किया अभियान का शुभारम्भ, अभियान के अंतर्गत चिन्हित श्रेणियों का होगा टीकाकरण

मंडी, 14 मार्च – अजय सूर्या

टीबी रोग मुक्त हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम का शुभारम्भ आज मंडी से निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ0 गोपाल बेरी ने किया। शुभारम्भ अवसर पर क्षय रोग उन्मूलन के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविन्द्र को वीसीजी का पहला टीका लगाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

डॉ0 गोपाल बेरी के बोल

इस अवसर पर डॉ0 गोपाल बेरी ने कहा कि इस टीका को लगाने से व्यक्ति को क्षय रोग होने की कम संभावना हो जाती है। बताया कि विभाग द्वारा पहले से पात्र व्यक्तियों की सूची बना ली गईं है, जिन्हें यह खुराक उनकी सहमति के पश्चात समीप के स्वास्थ्य केंद्र में दी जायेगी।

इसमें पाँच साल पुराने टीबी के मरीज, उनके सम्पर्क में आने वाले व्यक्ति, साठ साल से अधिक आयु के व्यक्ति, अत्यंत दुबले-पतले व्यक्ति (कुपोषित), धूम्रपान करने वाले तथा मधुमेह से पीड़ित प्रमुख हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह इस टीके को लगाने के लिए विभाग का सहयोग करें तभी जिला व प्रदेश को टीबी मुक्त किया जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नरेन्द्र भारद्वाज के बोल

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नरेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि जिला के सभी मुख्य स्वास्थ्य संस्थानों में चिन्हित व्यक्तियों का टीकाकरण बूथ पर पंजीकरण दस्तावेज दिखाने के उपरांत मोबाइल पर ओटीपी आने पर व्यस्क को बीसीजी की खुराक दी जाएगी। टीकाकरण के बाद व्यक्ति को आधा घंटा डॉक्टर की देखरेख में रखा जाएगा ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी आने पर उसका उपचार किया जा सके।

ये रहे उपस्थित

जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी, डॉ0 अरिंदम राय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक, डॉ0 धर्म सिंह ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों, जिला के सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...