मंडी : सतलुज नदी में गाड़ी सहित समाए दो युवकों के शव पांचवे दिन बरामद

--Advertisement--

मंडी, 13 मार्च – अजय सूर्या 

बीती 9 मार्च को करसोग में गाड़ी सहित लापता हुए दोनों युवकों के शव बुधवार को बरामद हो गए हैं। बता दें कि सनाऊगी के समीप सतलुज नदी के किनारे इनकी गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी।

घटना में पांचवे दिन एनडीआरएफ व दमकल विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान गाड़ी सहित सतलुज नदी से युवकों के शवों की बरामद कर लिया हैं। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवकों के परिजनों ने 9 मार्च को थाना करसोग में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन के दौरान युवकों की मोबाइल लोकेशन से दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में सफलता पाई। इस पर कुमारसैन पुलिस की सहायता से तलाशी अभियान शुरू किया गया।

गाड़ी के दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना मिलने पर 12 मार्च को दमकल विभाग की टीम को बुलाया गया था, लेकिन सफलता न मिलने पर एनडीआरफ को मौके पर बुलाया गया।

जिसके बाद एनडीआरफ व दमकल विभाग की टीमों ने बुधवार को तलाशी के लिए संयुक्त अभियान शुरू किया और सतलुज नदी में जलमग्न हुई गाड़ी के अंदर से दोनों युवकों के शवों को गाड़ी (HP 30-7549) से बरामद किया गया।

युवकों की पहचान रजत कुमार (24), पुत्र जयकृष्ण गांव द्राकली व भीष्म (29) पुत्र मेहर सिंह गांव द्राकली सेरी बंगलों करसोग के रूप में हुई है।

डीएसपी करसोग साई दत्तात्रेय वर्मा के बोल 

मामले की पुष्टि डीएसपी करसोग साई दत्तात्रेय वर्मा ने की है। वीरवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जायेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...