मंडी रैली में प्रधानमंत्री को गैस सिलेंडर वापस करेंगी महिलाएं : अलका लांबा

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कांग्रेस ने महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता की गारंटी दी है। शिमला में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने एक फार्म भी जारी किया, जिसे महिलाओं को दिया जा रहा है।

महिलाएं इस फार्म में दिए कोड को मोबाइल फोन से स्कैन कर अपना पंजीकरण करवाएंगी। महिलाएं उज्जवला योजना में मिले गैस सिलेंडर मंडी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री को वापस करेंगी, क्योंकि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि इन्हें भरवाना मुश्किल है।

अलका लांबा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने महिलाओं से जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया। हालात यह हैं कि आम महिला तो दूर प्रदेश की एक महिला आइएएस अधिकारी भी अपने अधिकारों के लिए लड़ रही हैं।

महिला कांग्रेस सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन करेगी। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वृन्दा सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा, कविता कंवर, विनिता वर्मा भी उपस्थित रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...