मंडी में मिला तेंदुए का शव, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी शहर के पुल घराट के पास एक तेंदुए का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव का अग्निदाह किया जाएगा। तेंदुए की उम्र करीब तीन साल थी।

घटना की पुष्टि करते हुए वन मंडल अधिकारी मंडी वासु डोगरा ने बताया कि गत रात्रि करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली की किसी अज्ञात वाहन चालक ने एक मादा तेंदुए को टक्कर मारकर घायल कर दिया है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा की तेंदुए की मौत हो चुकी थी, जबकि वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो चुका था।

उन्होंने बताया कि तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा उसके बाद शव का अग्निदाह किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...