मंडी : पंडोह डैम की सुरक्षा के लिए बदली जा रही फोरलेन की अलाइनमेंट, डडौर में बनेगा फ्लाइओवर

--Advertisement--

मंडी, 25 अक्तूबर – अजय सूर्या

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कीतरपुर-मनाली फोरलेन में एक और बड़ा बदलाव किया जा रहा है। यह बदलाव पंडोह डैम की सुरक्षा के मद्देनजर किया जा रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह से लेकर कैंची मोड़ तक फोरलेन की जो अलाइनमेंट पहले बनाई गई थी उसमें यह बदलाव किया जा रहा है। यहां पर पहले ओपन रोड़ के साथ 300 मीटर की टनल बननी थी।

पंडोह डैम की तरफ को जहां पर इस टनल का एक सिरा निकलना था उसके बाद कैंची मोड़ तक ओपन रोड़ बनना था। अलाइनमेंट के हिसाब से फोरलेन डैम के काफी नजदीक बनने जा रहा था। इस पर बीबीएमबी प्रबंधन ने सुरक्षा को लेकर आपत्ति जाहीर की थी। इसके बाद अब एनएचएआई ने पंडोह डैम के पास टनल के माध्यम से फोरलेन को गुजारने की नई डीपीआर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।

300 मीटर की जो दो टनलें बनने जा रही थी उन्हें अब 900 मीटर की बनाए जाएंगी। कैंची मोड़ से अब मात्र 500 मीटर पहले टनल के मुहाने होंगे और हाईवे से गुजरने वालों को पंडोह डैम के दीदार नहीं हो सकेंगे। टनल से होते हुए वो सीधे दूसरे छोर पर निकला करेंगे। इससे डैम की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं रहेगा।

बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह से लेकर कैंची मोड़ तक फोरलेन का काम शुरू ही नहीं हो पाया है। यह काम इसकी अलाइनमेंट में हो रहे बदलाव के कारण ही रोका गया है।

एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी के बोल 

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी ने बताया कि अलाइनमेंट में कुछ बदलाव किया जा रहा है। यह बदलाव पंडोह डैम की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए किया जा रहा है। इसकी डीपीआर बनाने का कार्य जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...