मंडी जिला में अंडर 14 जोनल टूर्नामेंट स्थगित

--Advertisement--

मंडी, 8 अगस्त – अजय सूर्या 

उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा विजय गुप्ता ने बताया कि मंडी जिला में भारी बारिश और प्राक्रतिक आपदा के कारण अंडर 14 जोनल टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है।

उन्होने बताया कि 10 और 12 अगस्त से लड़कियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी थीं जबकि 14 और 16 अगस्त से लड़कों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना था।

चच्योट-11 में यह प्रतियोगिताएं 17 से 20 अगस्त तक आयोजित की जानी थीं परन्तु जिला में हो रही भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के कारण बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इन प्रतियोगिताओं को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

शिक्षा उपनिदेशक ने बताया कि निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा और उपायुक्त मंडी के निर्देशों की अनुपालना करते हुए इन अंडर 14 खेल टूर्नामेंट को स्थगित किया गया है।

यह निर्देश उन्होंने जिला में हो रही भारी बारिश तथा प्राकृतिक आपदा को ध्यान में रखते हुए दिए थे। उनके आदेशों की पालना करते हुए खेलों को स्थगित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...