मंडी की युवती को शिमला बुलाकर दुष्कर्म, मामला दर्ज

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

मंडी की युवती को शादी का झांसा देकर शिमला बुलाकर उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित युवक काफी समय से शादी के बहाने पीड़िता का यौन शोषण कर रहा था। लेकिन जब वह शादी करने से मुकरा तो पीड़िता ने उसकी पुलिस में शिकायत कर दी।

आरोपित पर पीड़िता को धमकाने का भी आरोप लगा है। शिमला के महिला पुलिस थाने में आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है।

पीड़िता मंडी जिला की मूल निवासी है। आरोपी भी इसी जिले का है और शिमला में नौकरी करता है। वह शिमला शहर में किराए के कमरे में रह रहा है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को मंडी से शिमला बुलाया और अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता द्वार दी गई शिकायत के मुताबिक इसके बाद आरोपित का व्यवहार उसके प्रति बदलने लगा और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपित द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

महिला पुलिस ने आरोपित शशिकांत के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376 (2), 417 व 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...