मंडप से भागा दूल्हा: दुल्हन बनी प्रेमिका ने 20 किमी पीछा कर पकड़ा, बीच सड़क पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

--Advertisement--

दूल्हा बने युवक सजने संवरने की बात कहकर मंडप से चला गया। दुल्हन मंडप में काफी देर तक इंतजार करती रही। जब उसे फोन किया तो बहाने बनाने लगा। इस पर दुल्हन ने पीछा कर उसे बस में पकड़ लिया। 

व्यूरो रिपोर्ट

बरेली में दूल्हा बना युवक अपनी शादी के मंडप से भाग गया। उसकी शादी मंदिर में प्रेमिका से हो रहा थी। इसी बीच वह बहाना बनाकर मंडप से चला गया। इस पर दुल्हन बनी प्रेमिका ने करीब 20 किलोमीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया। काफी देर तक बीच सड़क पर ड्रामा हुआ। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी कराई गई।

जानकारी के मुताबिक बरेली के पुराना शहर की रहने वाली युवती का ढाई साल से बदायूं जनपद के बिसौली के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने बदनामी से बचने के लिए उसकी शादी कराने को तैयार हो गए। युवती ने भी प्रेमी को शादी के लिए राजी कर लिया।

रविवार को बरेली के एक मंदिर में युवती के घरवालों की मौजूदगी में शादी करने की तैयारियां की गईं। युवती सजधज कर दुल्हन बनी। फेरे लेने के लिए मंदिर में सजाए गए मंडप में आई। यहां अचानक प्रेमी का दिमाग घूम गया। वह प्रेमिका से खुद को सजने-संवरने और अपनी मां को बुलाने की बात कहकर मंडप से चला गया।

बस में प्रेमी को पकड़ा

काफी देर तक प्रेमी के न लौटाने पर दुल्हन ने फोन पर दूल्हे से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह अपनी मां को बुलाने बिसौली जा रहा है। इसके बाद दुल्हन ने करीब 20 किमी पीछा कर दूल्हे को भमोरा में एक बस में बैठे हुए पकड़ लिया। युवती को दुल्हन के लिबास में देखकर लोग हैरत में पड़ गए।

हर किसी के जहन में यह सवाल था कि आखिर माजरा क्या है। बाद में पता लगा कि दूल्हा मंडप से भाग आया है। दुल्हन ने उसे बस से उतार लिया, वहीं दूल्हा अपनी मां को लेकर आने की जिद करने लगा तो दुल्हन उसे फेरे लेकर शादी करने की जिद पर अड़ गई।
दोनों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाद में युवक मान गया और दुल्हन के साथ मंदिर आ गया। भमोरा के शिव मंदिर में शादी कर दुल्हन बनी प्रेमिका के गले में मंगल सूत्र बांधा। इसके बाद दुल्हन हंसी खुशी अपने पति सहित घरवालों के साथ बरेली चली गई।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...