
विधायक केवल पठानिया ने पंचायत चड़ी में सुनी जनसमस्याएं।
शाहपुर – नितिश पठानियां
विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत चडी में आज शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शिरकत की तथा खुला दरबार लगाया।
इस अवसर पर उन्होंने अधिकतर ग्राम वासियों की समस्याओं का समाधान कर दिया। समारोह के शुभारंभ में ग्राम पंचायत की प्रधान सुदेश कुमारी ने मुख्य अतिथि तथा आए हुए अतिथियों का भव्य स्वागत किया ।
ग्राम पंचायत की समस्याओं को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा स्थानीय ग्राम पंचायत के उप प्रधान पंकज ने भी कुछ समस्याएं रखी।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चड़ी में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा तथा थरोट मैं अंबेडकर भवन का निर्माण किया जाएगा।
प्राचीन चँबी माता के मंदिर का निर्माण कार्य भी पूर्ण किया जाएगा। इसी कड़ी में चढ़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा दिया जाएगा ।
थकियाल बस्ती में छोटे पुल का निर्माण किया जाएगा यहां की गोरखा बिरादरी के लिए गोरखा भवन का निर्माण किया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर औकार राणा मंडल अध्यक्ष सुरजीत राणा, नीना ठाकुर, सादिक खान, हंसराज ठाकुर, सुदेश कुमारी, सुशील शर्मा, पँकज पँकू, सरिता सैणी, अजय कुमार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।
