भुंतर में दो कमरों का मकान जलकर राख, तीन लाख का नुकसान

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के थाना भुंतर के तहत जरड़ गांव में दो कमरों का एक मकान आग लगने से जल गया है। आग की घटना से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

आग गुरुवार रात को लगी और सूचना मिलने के अग्रिशमन विभाग कुल्लू की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

अग्निशमन अधिकारी कुल्लू प्रेम सिंह ने बताया कि राम सिंह पुत्र रुलिया राम निवासी गांव जरड तहसील भुंतर जिला कुल्लू के मकान में आग लगी है। इसमें रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया है। अग्निशमन ने करीब 20 लाख रुपये का संपत्ति को बचाया है। वहीं, भुंतर पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...