
कुल्लू – आदित्य
कुल्लू जिले के अंतर्गत आते भुंतर में पुराने पुल से शुक्रवार को अज्ञात महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। उक्त घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसर महिला को नदी में छलांग लगाते हुए स्थानीय लोगों ने देख लिया, जिस पर युवकों द्वारा उसको बचाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक वह काफी आगे बह चुकी थी और देखते ही देखते नदी के तेज बहाब में लापता हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही भुंतर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।
महिला कहां की रहने वाली है और उसने नदी में छलांग क्यों लगाई, पुलिस इसके बारे में छानबीन कर रही हैl एसएसपी गुरदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
