भारी बारिश से 125 के करीब सड़कें यातायात के लिए बंद

--Advertisement--

अनावश्यक यात्रा ना करें लोग —‌ उपायुक्त

चंबा, 9 जुलाई – भूषण गूरूंग 

उपायुक्त एवं अध्यक्ष ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने कहा है कि लगातार भारी बारिश के चलते सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को लेकर चंबा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता रखने के निर्देश जारी किए हैं ।

अपूर्व देवगन ने बताया कि ज़िले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कारण लोक निर्माण विभाग,जल शक्ति विभाग समेत विभिन्न विभागों की कई परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है।

साथ में उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन का ध्यान लोगों की सुरक्षा पर है। प्रशासन के तमाम अधिकारी और आवश्यक मशीनरी एवं सहायक उपकरण फील्ड में तैनात किए गए हैं ।

अपूर्व देवगन ने बताया की दोपहर 1 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला में भारी बारिश से लगभग 125 के करीब सड़कें यातायात के लिए बंद हैं ।

इसी तरह 301 विद्युत ट्रांसफार्मर और 61 पेयजल योजनाएं भारी बारिश की वजह से प्रभावित हुई हैं ।

इन्हें यथाशीघ्र बहाल करने के प्रयास जारी हैं। नदियों में जलस्तर खतरनाक तरीके से बढ़ा हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

उन्होंने बताया कि चमेरा डैम में सिल्ट भरने के कारण उनकी सफाई के लिए डैम के गेट खोले गए हैं। ऐसे में रावी नदी में जल स्तर और बढ़ सकता है।

उन्होंने सभी नागरिकों व पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि भारी बारिश को देखते हुए अनावश्यक यात्रा न करें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

उपायुक्त ने जिला वासियों से आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री नम्बर 1077 अथवा दूरभाष नम्बर 01899-226950, 98166-98166, 97360-06786, 70185-80452 पर सूचित करें ।आपदा प्रबन्धन केन्द्र चौबीसों घंटे क्रियाशील है।

उपायुक्त ने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभागाधिकारियों द्वारा जिला में भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हुए मार्गों को तत्काल प्रभाव से बहाल करने के साथ-साथ बिजली व पेयजल की व्यवस्था को सुचारू रखना सुनिश्चित बनाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...