
चम्बा, भूषण गुरुंग
कल रात को भारी बारिश के कारण भरमौर पठानकोट NH 154 तुनुहट्टी के पास केरु नामक स्थान मे रात के करीब 9,30 बजे पूरी तरह से रोड अवरूद हो गया ।जिससे ऊपर नीचे गाड़िया फस गई।
इस बाबत NH 154 के एक्सन राजीव शर्मा को जब पता चला तो उन्होंने NH154 के कनिष्ट अभिंयन्ता को तुरंत करवाई कर के रोड को खोलने के आदेश दिये वही कनु प्रिया ने बकडोज़र ड्राइवर के साथ बलडोजर को लेकर रात के अंधेरे मे केरु पहुच गए।
वारिश और पत्थर ज्यादा गिरने के कारण काम करने में काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा।वही बकलोह पुलिस को जैसे ही पता चला तो ASI रमेश अपने दल वल के साथ लोगो की सुरक्षा के लिए केरु पहुच गए। ज्यादा मलवा और पत्थर गिरने के कारण लगभग दो घंटे का समय लग गए रोड को क्लियर करने को रात करीब 11,30 में गाड़ियों को निकलने लायक रोड खोल दिया गया और सभी गाड़ियों को निकाल दिया गया। और दुवारा से रोड को क्लियर करने मे लग गए।
सुबह करीव 4,30 बजे तक पुरे रोड को क्लियर कर दिया गया। सुबह फिर 6,30 बजे मलवा ज्यादा आने के कारण फिर से रोड अवरूद हो गया फिर से रोड को क्लियर कर दिया गया । और अभी भी रोड के साइड साइड के मालवो को साफ करने का कार्य लगा हुआ है।
