
चुवाडी- भूषण गूरुंग
जिला चम्बा और पूरे भट्टियात के लिए गर्व का विषय है कि चुवाड़ी के शिक्षक और जाने माने लेखक आशीष बहल का चयन दिल्ली में होने वाले भारत सरकार के अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम “आज़ादी के अमृत महोत्सव” के लिए किया गया है।
4 दिसम्बर को होने वाले 2 दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने आशीष बहल दिल्ली जाएंगे। और वँहा आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भारत सरकार के साथ अपने आईडिया शेयर करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस वर्ष को आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है जिसका जिक्र इस बार मन की बात में भी किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम में भट्टियात क्षेत्र के युवक का नाम आने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का मोहोल है। इससे पहले भी आशीष बहल को शिक्षा के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। अपनी लेखनी के लिए मशहूर आशीष बहल वर्तमान में रा प्रा पा कुठेड़ शिक्षा खण्ड चुवाड़ी में बतौर कनिष्ठ अध्यापक के पद पर हैं।
आशीष को नवाचारी शिक्षक के रूप में पहले भी दिल्ली में 2 बार सम्मान मिल चुका है। माय गोव इंडिया के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में कई बुद्धिजीवी हिस्सा लेंगें । आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मोदी सरकार का ये एक अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। आशीष बहल ने बताया कि ये मेरे लिए एक अलग तरह का कार्यक्रम होगा इससे पहले मुझे शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए दिल्ली जाने का अवसर मिला है।
इस बार राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम में जाना अपने आप मे एक अलग अनुभव होगा। माय गोव इंडिया के डिजिटल प्लेटफार्म पर आशीष बहल की सक्रियता के लिए इनका चयन इस कार्यक्रम में हुआ है।
उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और अपने परिवार को दिया है जो हर समय उनको अतिरिक्त कार्य करने का अवसर प्रदान करते हैं।
