“भारत जोड़ो यात्रा” कांग्रेस के लिए साबित होगी मील का पत्थर – सांसद प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

Image

शिमला,19 जनवरी – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने इंदौरा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए प्रदेश के लोगों,पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त
करते हुए कहा है कि देश बदलाव की ओर बढ़ रहा हैं।

उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जिस प्रकार लोगों का हजूम शामिल हो रहा है,वह देश मे अपने आप मे आजादी के बाद का एक ऐसा बड़ा अभियान हैं जो लोकतंत्र की मजबूती व देश मे आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं।

उन्होंने कहा है कि यह अभियान कांग्रेस के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि इस यात्रा से कांग्रेस के प्रति लोगों में उत्साह बड़ा हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में नए जोश का रक्त संचार हुआ है इसके लिये राहुल गांधी बधाई के पात्र हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंदौरा में पार्टी कार्यकर्ता ने जिस गर्म जोशी से भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की वह अपने आप में एक मिसाल हैं। प्रदेश में इस यात्रा के दूरगामी परिणाम मिलेंगे और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा को चारों खाने चित करेगी। उन्होंने कहा कि देश अब बदलाव की राह पर चल पड़ा है और इसकी शुरुआत प्रदेश से शुरू हो चुकी हैं।

प्रतिभा सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता गवाने के बाद भाजपा के नेता अपना मानसिक संतुलन खोते जा रहें है और कांग्रेस सरकार के खिलाफ बेतुकी बयानबाज़ी कर रहें हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल कर अपनी पहली गारंटी पूरी कर दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अन्य गारंटियों को भी चरणबद्घ ढंग से पूरा करेगी,इसकी भाजपा को कोई चिंता नही करनी चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों की सराहना करते हुए कहा है कि नव गठित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य जिस प्रकार से अपने अपने विभागों का अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं उससे साफ है कि कांग्रेस सरकार लोगों की जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने में कोई कोर कसर बाकी नही रखेगी।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जो विश्वास उन्होंने प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को दिया है उसे वह हरहाल में पूरा करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...