भारत की इस दिग्गज महिला क्रिकेटर ने लिया सन्यास, भारत के लिए खेले 12 टेस्ट, 232 वन-डे

--Advertisement--

Image

दिल्ली- नवीन गुलेरिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी घोषणा की। मिताली ने ट्वीट किया कि मैंने एक छोटी बच्ची के रूप में भारत की जर्सी पहनने का सफऱ शुरू किया था। यह सफऱ ऊंच-नीच से भरा रहा।

सफर की हर घटना ने मुझे कुछ नया सिखाया और पिछले 23 साल चुनौतीपूर्ण और सुखद रहे। उन्होंने कहा कि हर सफऱ की तरह, इसका भी अंत होना है। आज मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास लेती हूं। मिताली ने 1999 में 16 साल की उम्र में भारत के लिए खेलना शुरू किया था

भारत की सर्वकालिक महान खिलाड़ी मिताली ने 12 टेस्ट, 232 एकदिवसीय और 89 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और एक कप्तान के तौर पर भारत को दो विश्व कप के फाइनल में भी पहुंचाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...