भारतीय राज्य पैन्शनर महा संघ हिमाचल प्रदेश,ने सरकार को लिया को लिया आड़े हाथों

--Advertisement--

शिमला – रजनीश ठाकुर 

भारतीय राज्य पैन्शनर महासंघ ने दीपावली पर प्रदेश के 4 लाख कर्मचारियों और पैन्शनरो को उनके 12% मह्गाई भते की वर्ष 2022व 2023 की देय किस्त को जारी न किये जाने पर सरकार की कड़ी आलोचना की है। यहा आयोजित प्रेस वार्ता मे महा संघ के प्रदेश महामंत्री इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के इतिहास मे पहली बार हुआ है कि दीपावली पर कर्मचारियो व पैन्शनरो को इस बार काली दीपावली मनानी पड़ी।

सुखू सरकार ने साबित कर दिया है कि ये सरकार कर्मचारियो व पैन्शनरो की विरोधी है। शर्मा ने कहा कि इसे लेकर इन वर्गो मे भारी रोष ब्याप्त है। पैन्शनरो को न तो नये वेतनमान की 4 बकाया किस्तो का और न ही 12%मह्गाई राहत का भुगतान किया जा रहा है।

सरकार ने अपने 1वर्ष के कार्यकाल मे अभी तक करीब 12हजार करोड़ का कर्ज ले लिया हैऔर कर्मचारियो को एक वर्ष मे केवल 3% मह्गाई की किस्त दी है। इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि भारतीय राज्य पैन्शनर महासंघ अगले महिने मे पालमपुर मे राज्य स्तरीय बैठक आयोजित करेगा।

जिसमे पैन्शनर संघ के अन्य हमारे सहयोगी हिमाचल पैन्शनर फेडरेशन,पथ परिवहन निगम कर्मचारी कल्याण मंच,समस्या समाधान मंच,विद्युत परिसद सेवा निवृत सर्ब कर्मचारी संगठन, व अन्य संगठनो को इस मे आमंत्रित करके एक राज्य स्तरीय सयुक्त कमेटी गठित की जायेगी जो आगामी रूप रेखा तय करेगी।

शर्मा ने कहा कि अगर सरकार ये चाह्ती है कि प्रदेश के 2लाख पैन्शनर अपनी मांगो के लिये सडको पर उतरे तो हम उसके लिये भी पीछे नहीं हटेगे। उच न्यायालय के दरवाजे भी खोलेगे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग, श्यामा नंद, चेत राम तंवर, गोपाल कृष्ण, सुशील शर्मा, भवानी प्रसाद, जगदीश चंदेल, ओम प्रकाश राणा उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...