भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है। पहले चरण में अब ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

दूसरे चरण ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का जन्म 01 अप्रैल 2006 से 01 अक्तूबर 2002के बीच हुआ हो, वे भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कर्नल शलव सनवाल ने कहा कि आगामी अग्निवीर भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआइसी डाट आइएन पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण की प्रक्रिया 16 फरवरी 2023 से आरंभ हो चुकी है। आवेदन 15 मार्च 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियो का लिंक उपलब्ध करवाया गया है, जिसमे बदली हुई प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कैसे करें और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हों, इसके बारे में समझाया जा सकता है।

अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, टेडसमैन तथा टेक्निकल के लिए ऑनलाइन परीक्षा 27 अप्रैल से 4 मई 2023 के बीच विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपना पसंदीदा केन्द्र चुन सकते हैं।

भर्ती निदेशक ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 250 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। पंजीकरण के लिए उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत और वित्तीय डाटा की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की भी उन्होंने सलाह दी है।

कर्नल ने कहा कि एनसीसी प्रमाण पत्र धारकों को भी ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, और उन्हें परीक्षा में बोनस अंक प्रदान किये जाएंगे। उम्मीदवार आवदेन करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार डाटा उनके दसवीं पास के प्रमाण पत्र के साथ मेल खाता हो ताकि उन्हें पंजीरकण प्रक्रिया में समस्याओं का सामना न करना पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...