
शाहपुर, अंशुल दिक्षित
आज दिनांक 4 जुलाई 2021 को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल शाहपुर का पौधारोपण कार्यक्रम पंचायत क्यारी के बरदाई में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला के अध्यक्ष मनजीत कुमार एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी डॉ विशाल नेहरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
जिला अध्यक्ष मनजीत कुमार ने कार्यकर्ताओं को पौधारोपण के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने हेतु वृक्ष लगाना बहुत ही जरूरी है हम सबको वृक्ष लगाना चाहिए जो वृक्ष हम लगाते हैं उसका देखभाल की जिम्मेवारी भी हमारी ही बनती है जब तक कि वह पौधा सुरक्षित सुरक्षित खड़ा ना हो जाए।
वृक्ष हमें ऑक्सीजन देते हैं का महत्व पूरी दुनिया में ही नहीं हम सब ने कोविड-19 के इस दौर में सबको समझ आ गया है कि ऑक्सीजन हमारे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण है और वह प्रकृति से हमें वृक्षों से ही मिलती है।
मनजीत कुमार ने कहा कि इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में 23 जून से 6 जुलाई तक पौधारोपण कार्यक्रम व स्वच्छता अभियान कर रही है इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने शाहपुर मंडल का कार्यक्रम संपन्न किया है की भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा चारों मंडलों में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न कर चुका है ।
इसके साथ ही डॉ विशाल नेहरिया ने भी अपने विचार कार्यकर्ताओं से सांझा किए।
इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा मंडल के अध्यक्ष योगेंद्र कटोच महामंत्री नवीन ठाकुर जिला उपाध्यक्ष ओम राज जिला सचिव अश्विनी चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा देवी, हुकम चंद ,शिवराम बजर सिंह संजीव धीमान व सोशल मीडिया प्रभारी संजीव ग्राम पंचायत प्रधान क्यारी विनोद कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
