भाम्बला में भारी बारिश का कहर तीन गौशालाऐ और दो स्कुलों की सुरक्षा दिवार ढहने से लाखों का नुकसान

--Advertisement--

Image

नरेश कुमार – भाम्बला

ग्राम पंचायत भाम्बला में रात को हुई भारी बारिश के कारण हरयाली टांडा और टिक्करी गाँव में तीन गौशालाऐ ढहने से गौशाला के अन्दर रखा घास और इमारती लकड़ी पूरी तरह से नष्ट हो गई !

ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने बताया की हरयाली टांडा गाँव के सुरेन्द्र कुमार पुत्र राज कुमार और देव दत्त पुत्र कन्हैया लाल की संयुक्त गौशाला भारी बारिश के कारण ढह गई !

जिस कारण गौशाला के अन्दर मवेशियों के लिए रखा चारा दब गया है ! गौशाला के अंदर बंधी भैंस ,बकरी और दो भेड़ों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल किया गया था !

उधर टिक्करी में भी एक गौशाला गिरने से घास और इमारती लकड़ी दब जाने से काफी नुकशान हुआ है !

टिक्करी स्कुल की सुरक्षा दिवार भी भारी बारिश के कारण गिर गई है ! मिडिल स्कुल बस्सी की सुरक्षा दिवार गिरने से विभाग को लाखों रुपयों का नुकशान हो गया है !

ग्राम पंचायत भाम्बला की प्रधान ने सरकार और प्रशासन से मांग की है की प्रभावितों को जल्दी से जल्दी राहत प्रदान की जाये !

हल्का पटवारी भाम्बला सचिन और हल्का पटवारी चमन लाल ने कहा की मौके का मुआयना करके नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके विभाग को आगामी कार्यवाही हेतु भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...