भाजपा से नहीं मिली टिकट तो लड़ूंगा निर्दलीय चुनाव- रणवीर निक्का

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

भाजपा की वर्षों से सेवा की है और निरंतर पार्टी के हर कार्य को बखूबी निभाता आया हूं। प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद अपने ही लोगों की अनदेखी की गई है। यह अब नूरपुर के लोगों के स्वाभिमान का मुद्दा बन चुका है। यदि इस बार भी पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बनाया तो नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा।

यह बात जिला भाजपा महामंत्री रणवीर सिंह निक्का ने रविवार को कंडवाल में कार्यकर्ता स्वाभिमान सम्मेलन में कही। बकौल निक्का, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उनकी और साथ जुड़े लोगों की अनदेखी की गई है। अब पानी सिर से ऊपर बह चुका है। नूरपुर के स्वाभिमान को हर हाल में झुकने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, नूरपुर क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। क्षेत्र की बहुचर्चित फिन्ना सिंह परियोजना, नूरपुर का सिविल अस्पताल, खेल स्टेडियम व ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाएं दयनीय हैं। रोजगार के अभाव में युवा निराश है। नूरपुर क्षेत्र राजनीति के दो पाटों में पिस रहा है। कहा कि 2022 के चुनाव में पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाती है तो ठीक वरना नूरपुर के स्वाभिमान को बचाने के लिए वह चुनाव में कूदेंगे।

इससे पहले सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं ने विचार रखे और पिछले चार साल में अपनी ही सरकार में हो रही अनदेखी पर भड़ास निकाली। इस मौके पर भाजपा नेता अतुल सूदन, लेखराज शर्मा, रमेश शर्मा, जतिंद्र गुगली, अवतार डढवाल, बाबी राणा, इंद्र सिंह व दिलबाग गुलेरिया समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...