भाजपा सरकार का 24 घंटे निर्विघ्न बिजली देने का वादा हुआ हवा हवाई घोषित कटों ने जनता का जीना किया मुहाल : मनमोहन कटोच

--Advertisement--

Image

इन्दौरा – व्युरो

हिमाचल की सत्ता पर काबिज हुए भारतीय जनता पार्टी कि सरकार ने विधानसभा इंदौरा की जनता से वादा किया था कि उनकी सरकार 125 यूनिट निशुल्क बिजली देने के साथ-साथ उन्हें 24 घंटे पूर्णतया निर्विघ्न बिजली मुहैया करवाई जाएगी। किंतु भाजपा सरकार के यह वादे हवा हवाई होते नजर आ रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में बिजली के लंबे-लंबे अघोषित कटों ने सरकार की पोल खोल कर रख दी है। उक्त विचार पूर्व यू का अध्यक्ष मनमोहन कटोच ने व्यक्त किए हैं।

उन्होंने कहा विधानसभा इंदौरा पंजाब से सटा हुआ क्षेत्र है। जहां बड़ी बड़ी औद्योगिक इकाइयां लगी हुई है। हिमाचल सरकार लोगों को झूठे वादे दिखाकर गुमराह कर रही है।

अब हालात यह है कि इंदौरा के विभिन्न इलाकों में लंबे-लंबे अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। जिससे जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और ऊपर से अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुक्खू की बेरोजगारों को सौगात: हिमाचल में भरे जाएंगे पंचायत सचिवों के पद,ई-टैक्सी पर 50% अनुदान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

Himachal Budget 2026: किसान आयोग का होगा गठन, हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए करने का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को उनकी...

सुक्खू सरकार की पर्यटन क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं, जानें नया मास्टरप्लान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वित्तीय भविष्य के लिए आज...