भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल से की मुलाकात, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सदन में डिवीजन ऑफ वोट की उठाई मांग

--Advertisement--

कट मोशन और बजट पर डिवीजन की मांग भी उठाई कांग्रेस के 6 विधायकों पर दल बदल कानून के तहत कार्रवाई आशंका, अपने बजट को पास करने के लिए कांग्रेस सरकार अपना सकती है या हथकंडा-जयराम, भाजपा के विधायकों को भी निलंबित करने की जताई आशंका।

शिमला – रजनीश ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बीजेपी के विधायक दल के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर सदन में बजट के लिए डिवीजन ऑफ वोट की मांग की। उन्होंने आशंका जताई है कि अपने बजट को पास करने के लिए कांग्रेस सरकार भाजपा के प्रत्याशी को वोट डालने वाले विधायकों पर दल बदल कानून के तहत कार्रवाई कर सकती है।

साथ ही कहा कि राज्यसभा के चुनाव में दल बदल कानून लागू नहीं होता है। कांग्रेस की सरकार में है जब अपना बजट को पास करने के लिए इस तरह की कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। जयराम ठाकुर अपने विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात करने सुबह राज भवन पहुंचे थे

इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्यपाल को सत्र के दौरान हो रही सभी गतिविधियों से अवगत कराया और बताया कि किस तरह से अध्यक्ष के कमरे में जाते हुए भाजपा के विधायकों के साथ मार्शल ने दुर्व्यवहार किया है। जो हिमाचल के इतिहास में आज तक पहली बार नहीं हुआ है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल को इस चीज से भी अवगत कराया की बजट पास करते हुए डिवीजन की मांग की जाएगी। इसके साथ थी कट मोशन पर भी डिवीजन की मांग की जाएगी।

यह डिवीजन की मांग पूरी नहीं की जा रही है यह पूरे घटनाक्रम से राज्यपाल को अवगत कराते हुए उन्हें जानकारी दी की वर्तमान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार जो पहले बहुमत में थी अब अल्पमत में आ चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...