
शाहपुर – नितिश पठानियां
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कांगड़ा प्रणव शर्मा के नेतृत्व में शाहपुर विधानसभा का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग लदवाड़ा में सम्पन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग का शुभारंभ 9 अप्रैल को शाम 4 बजे हुआ था और 10 अप्रैल दोपहर 2 बजे इसका समापन हो गया। इस वर्ग में प्रदेश ,जिला व मंडल से सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस वर्ग में कार्यकर्ताओं को पार्टी व संगठन के बारे में विस्तार से बताया गया वहीं पार्टी के विचार के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया गया। इसके साथ ही युवा मोर्चा द्वारा जून में आयोजित होने वाली युवा मोर्चा की विशाल रैली के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
जून में युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर जी के नेतृत्व में एक लाख युवाओं की एक विशाल रैली का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं आएंगे। पहली बार ऐसा होगा जब मोदी जी पार्टी के किसी मोर्चे की रैली में आएंगे।
इस अभ्यास वर्ग के सफल आयोजन के लिए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रणव ने मंडल अध्यक्ष विजय, जिला उपाध्यक्ष योगेश, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक सोनी सहित सभी कार्यकर्तों को बधाई दी व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता योगराज चड्डा जी व अश्वनी शास्त्री जी का कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद भी किया।
