
गगल से मटौर तक निकाला रोड शो, स्वागत में नहीं नजर आया भाजपा मंडल कांगड़ा
कांगड़ा – राजीव जसवाल
विधायक पवन काजल भाजपा में शामिल होने के बाद वीरवार को गग्गल एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर ढोल नगाड़ा आतिशबाजी सहित जगह जगह कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक पवन काजल ने कहा कि भाजपा में लौटकर घर वापसी की है। काजल ने कहा कि अपने क्षेत्र की लोगों की इच्छा के अनुरूप ही उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है तो हम क्यों ना बदले।
विधायक पवन काजल ने कहा कि जनता का निर्णय था कि मैं भारतीय जनता पार्टी में जाएं जनता का निर्णय सर्वप्रिय अगर जनता चाहती है कि मैं भारतीय जनता पार्टी में रहकर उनकी सेवा करूं तो मैं करता रहूंगा।
विधायक पवन काजल ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य से जगत प्रकाश नड्डा कर रहे हैं। जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
काजल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रदेश में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में भी सरकार बदलने का रिवाज खत्म होगा।
