जवाली, माधवी पंडित
जवाली में भाजपा की जड़ें हिलनी शुरू हो गई हैं तथा अब एक के बाद एक भाजपा का पदाधिकारी फूल का साथ छोड़कर हाथ का दामन थाम रहा है। शुक्रवार को भी जवाली से भाजपा के पन्ना प्रमुख सुनील कुमाए शीला ने भाजपा का दामन छोड़कर पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार के पास पहुंचकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
पन्ना प्रमुख सुनील कुमार शीला के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा की जड़ें हिलनी शुरू हो गई हैं। इससे पहले भाजपा पदाधिकारी का चाचा सहित भाई भी भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। धीरे-धीरे भाजपा की जीत ही राह मुश्किल होती जा रही है। अब भाजपा को इस पर रणनीति तैयार करने की जरूरत है।