भाजपा नेता को अपने ही नेताओं द्वारा किया जा रहा बदनाम?भाजपा नेता बलदेव ठाकुर पर लगे जमीनी धोखाधड़ी के आरोप निकले झूठे।

--Advertisement--

Image

ब्यूरो :- फतेहपुर/राजा का तालाब :-

पूर्व भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलदेव ठाकुर ने शुक्रवार को मीडिया में चल रही जमीनी हेराफेरी के मामले की खबर पर अपने ऊपर लगे आरोपों पर लाड़थ में प्रैस वार्ता के दौरान प्रतिक्रिया देते हुए कहा।कि उनके ऊपर लगे आरोप झूठे व तथ्यहीन है।

बलदेव ठाकुर ने कहा कि वीरेंद्र कुमार द्वारा उन्हें दी गई कुल भूमि 5 मरले ही है। जबकि गुरुवार को जब वो जनसंपर्क अभियान में थे। 2008 में विरेन्द्र द्वारा दी गई भूमि के बाद इतने समय उपरांत एक पत्रकार द्वारा फोन पर जानकारी मांगने पर उनसे गलती से निकल गया था कि वहां उनके नाम 15 मरले भूमि है।

जबकि उन्होंने घर आकर व पटवार सर्कल लाड़थ में जाकर रिकॉर्ड चेक किया तो मालूम पड़ा कि उन नाम पर उक्त जगह पर पांच मरले ही भूमि है। बलदेव ठाकुर ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार व फतेहपुर भाजपा महिला अध्यक्षा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके ऊपर इनकी वजह से मात्र 10 मरले जमीन की हेराफरी आरोप लगाए गए हैं।

जबकि भोल खास में उनके घर के पास खुद्द के नाम पर काफी भूमि है। उन्होंने पत्रकारों के समक्ष कहा कि उपरोक्त नेता ने ड्रामा करवाकर षड्यंत्र रचकर पार्टी की छबि खराब करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि वो ईमानदारी से जनसेवा कर रहे हैं। जबकि उनकी खुद्द की कई कनाल भूमि संभाली नहीं जाती।

उन्होंने कृपाल परमार का नाम लिए बिना कहा कि फतेहपुर में एक नेता की जमीन खिसक चुकी है।उन्होंने कहा कि ऐसा सव करना शर्म का विषय है। इस विषय में विरेन्द्र कुमार का कहना है कि जिस समय तकसीम हुई थी। उस समय राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौखिक रूप में बताया था कि बलदेव ठाकुर के नाम 15 मरले भूमि है।

ऐसे में मीडिया के समक्ष उन्होंने बलदेव ठाकुर के खिलाफ बयान दिया था। जबकि दूसरे दिन ही राजस्व विभाग का रिकॉर्ड व बलदेव ठाकुर के नाम 5 मरले की रजिस्ट्री देखकर वो पूर्णतः आश्वस्त हो गए।कि बलदेव के नाम 15 मरले नहीं अपितु पांच मरले ही भूमि है।

वहीं इस विषय मे पटवार सर्कल लाड़थ की पटवारी उपासना देवी के अनुसार तकसीम खानगी 29 जनवरी 2019 को हुई थी। जिसमें चार लोगों के नाम सात कनाल 10 मरले भूमि में से नीलम कुमारी के हिस्से में 2 कनाल,देव राज के हिस्से में तीन कनाल,चूहड़ सिंह उर्फ वीरेंद्र के हिस्से 2 कनाल 5 मरले ।बलदेव ठाकुर पुत्र अवतार सिंह के हिस्से में कुल 5 मरले भूमि आई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...