‘भाजपा के 5 गुट कलयुगी पांडव’, अनुराग के बयान पर सुक्खू का पलटवार, पूछा- जयराम की टिप्पणी क्या गुटबाजी नहीं?

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच गुटों में बंटी भाजपा कलयुगी पांडव के रूप में प्रदर्शित करने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत हिमाचल में एकत्रित हस्ताक्षर प्रतियों को दिल्ली रवाना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अनुराग ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए पूरी भाजपा पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि पांडव सत्य और अधिकार की लड़ाई लड़ते थे। भाजपा झूठ की लड़ाई लड़ रही है। पांच गुटों में बंटी भाजपा अपने गुट को हावी करने के लिए षड्यंत्र रच रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच गुटों में बंटी भाजपा से यह पूछना चाहिए कि क्या उन्होंने हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। प्रधानमंत्री ने जो 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, क्या भाजपा के सांसद व नेता इस राशि को जल्द जारी करने के लिए प्रधानमंत्री से मिले। हिमाचल के हितों का मामला केंद्र से उठाया।

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि भाजपा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के पास जाना चाहती है, तो प्रदेश सरकार और उनका पूरा मंत्रिमंडल भी उनके नेतृत्व में हिमाचल के हितों के लिए केंद्र सरकार के पास जाने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि यह सब सिर्फ ध्यान बांटने के लिए किया जा रहा है। लोकोक्तियां याद कर लेते हैं और फिर अपने आप को बड़ा साबित करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल दिखावा करती है। प्रदेश में जब से आपदा आई है, एक बार भी भाजपा केंद्र के पास नहीं गई है।

विधानसभा में साल 2023 में खुद प्रस्ताव लाया था और बाद में उसी प्रस्ताव के खिलाफ खड़े होकर विधानसभा में वाकआउट कर दिया। अब अपनी नाकामी छिपाने के लिए खुद को कलयुगी पांडव के रूप में प्रदर्शित करने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पिछले दिनों जयराम ठाकुर ने कहा कि बड़े नेता है तो सीटें जिताकर लाइए। क्या यह गुटबाजी की ही बात थी। मंडी में अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने व भविष्य का नेता कैसा हो के नारे लगे थे क्या यह गुटबाजी की बात नहीं थी। उन्होंने कहा कि भाजपा गुटों में बंटी हुई है, और ध्यान बांटने के लिए इस तरह की बातें की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को प्रदेश हित की बात करनी चाहिए। प्रदेश के अधिकारों की बात करनी चाहिए। पिछली जयराम सरकार ने जो प्रदेश की संपदा को नीलाम किया है, उसके तथ्य बहुत जल्द जनता के सामने लाए जाएंगे।

भाजपा पर वोट चाेरी का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा देश में वोट चोरी कर रही है जिसका तथ्यों सहित राहुल गांधी कई बार प्रमाण दे चुके हैं। चुनाव आयोग के पास इसका कोई जवाब नहीं है और न ही इसकी जांच करने को चुनाव आयोग तैयार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

खाद्य आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से बेचे जा रहे सिलैंडरों समेत पिकअप को पकड़ा

हिमखबर डेस्क  खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने कुमारहट्टी में...

दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : कांगड़ा में 11 नवंबर को होंगे इंटरव्यू

हिमख़बर डेस्क विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले...

लंज में बसाया जाएगा हिमाचल का पहला आधुनिक शहर: केवल सिंह पठानियां

लंज कॉलेज में एनएसयूआई के कार्यक्रम में बतौर मुख्य...

प्रदेश की 19 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को मिलेंगे नए स्मार्टफोन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग जल्द...