भाजपा के शासन काल में युवा अंधकार की और अग्रसर – चौधरी चंद्र कुमार

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

कोटल के अन्तर्गत पड़ती पंचायतो का जन जागरण अभियान ,मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में आज ग्राम पंचायत अम्बल के गांव हरियाँ ,ठेहड़ू ,ग्राम पंचायत भलाड़ में लोगों से जन संपर्क किया।

जिसमें पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री प्रो चन्द्र कुमार ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी में लोग परेशान ,डबल इंजन भाजपा सरकार मौन है ,लेकिन भाजपा के लोग मौन धारण कर बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है, जब भाजपा विपक्ष में होती थी तो, छोटी- छोटी बातों खूब शोर करती है लेकिन अब इतनी महंगाई हो गई है कि महंगाई के खिलाफ एक शब्द बोलने के लिए मानों कसम खा रखी हो।

उन्होंने कहा कि आज युवा ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्हें इस भाजपा के शासन काल में अपना भविष्य अंधकार में लग रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकारी भर्तियां नही निकल रही हैं और जो निकल रही हैं या तो बो कोर्ट में या पेपर लीक की बजह से कैंसिल हो रही है ।

उन्होंने कहा कि वह जहां भी जा रहें युवा भाजपा के खिलाफ होकर उनके साथ जुड़ रहे है । उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में चुनाब हो जाते हैं तो भाजपा इस चुनाब में बाहर हो जाएगी ।

उन्होंने कहा कि आने बाले समय में युवा बेरोजगार ,कर्मचारी ,बुजुर्ग ,किसान सभी इस सरकार से त्रस्त हैं और चुनाबों में मौजूदा सरकार का सूपड़ा साफ कर देंगे ।

इस मौके पर पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष मनमोहन सिंह,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शशि चौधरी भलाड से सुखदेव सिंह,रती लाल, जोगिंदर सिंह, रोजी पठानिया, परितो देवी, पूर्ण चंद, विधि सिंह , रघुवीर सिंह, सन्तोष देवी, सुभाष चंद, ठेहडू से पुर्व प्रधान मनोज कुमार ,अभिषेक , बाबर ,संजीव ,नखरों देवी ,आदि मौजूद रहे l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...