भाजपा कार्यकर्ताओं को नहीं दिए गए जनप्रतिनिधियों के मान-सम्मान करने के संस्कार

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियां- मुनिष

विकास खंड नगरोटा सुरियां के पंचायत समिति वार्ड कुठहेड़ के समीति सदस्य सुरेन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि आज  विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक मेरे समिति वार्ड की नढोली पंचायत में दौरे पर आ रहें लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि विधायक के आने की सूचना न ही स्थानीय पंचायत के किसी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा एवं न ही प्रशासन द्वारा मुझे विधायक के कार्यक्रम के वारे में दी है ।

जबकि कि प्रचलित परांपरा रही है कि जब भी पंचायत में कोई भी कार्यक्रम आयोजित किया जाता या फिर किसी बड़े स्तर के नुमाइंदे के दौरे का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो उस पंचायत से संबंधित नुमाइंदों को सम्मानपूर्वक ढंग से कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया जाता है ।

लेकिन भाजपा के राज में यह नई परांपरा की शुरुआत की गई है कि विधायक के कार्यक्रम की सूचना उसी पंचायत के चुनें हुए जनप्रतिनिधि को ही नहीं दी गई है ।

अतः इस बात का स्पष्टीकरण माननीय विधायक को देना होगा कि क्या यह सब उनके इशारे पर हुआ है या फिर भाजपा द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को दिए गए संस्कारों की घटिया झलक है।

सुरेन्द्र कुमार ने कहा इस मामले की शिकायत माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी से लिखत एवं व्यक्तिगत रूप से उठाई जाएगी और सुरेंद कुमार ने माननीय विधायक अर्जुन ठाकुर को भी नसीहत देते हुए चेताया कि इस प्रकार से जनप्रतिनिधियों के अनदेखी आपको आगामी चुनावों में बहुत महंगी पड़ेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...