भाजपाई चला रहे थे सेक्स रैकेट , पकड़े गए तीन युवक बताए जा रहे वन मंत्री के करीबी

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट 

इंदौर के स्पा सेंटर में संचालित हो रहे देह व्यापार के सिलसिले में जिन युवकों को पकड़ा गया है, उनमें तीन भाजपाई हैं। तीनों को वन मंत्री विजय शाह का करीबी बताया जा रहा है। उनके साथ इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इनके नाम उजागर होने के बाद से कांग्रेस ने विजय शाह से इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है। वहीं, अपने करीबी सहयोगी की संलिप्तता के आरोपों पर वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि जब हम सार्वजनिक जीवन में काम करते हैं तो बहुत से लोग हमारे साथ तस्वीरें लेते हैं।

राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में अंतर होता है। अगर उन्होंने कुछ भी गलत किया है, तो पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी। दरअसल, इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई की थी। यहां देह व्यापार चल रहा था।

पुलिस ने विदेशी लड़कियों व लड़कों को पकड़ा था। जांच में नई बातें सामने आ रही है। यह बात सामने आई कि थाईलैंड की चार लड़कियों के पासपोर्ट में पुरुष लिखा है और वे लड़के थे। लिंग परिवर्तन कर लड़की बने हैं। अब पता चला कि जो तीन लड़के पकड़ाए हैं, वे खंडवा के हैं और भाजपा से जुड़े हैं।

वरुण यादव भाजपा मंडल उपाध्यक्ष खालवा, विवेक नामदेव भाजयुमो की मंडल कार्यकारिणी का पूर्व महामंत्री है। अशोक सिंगला भाजपा कार्यकर्ता और ढाबा संचालक है। तीनों वन मंत्री और हरसूद विधायक विजय शाह के करीबी हैं। इनकी करतूतों से पार्टी की छवि खराब हुई है। जिला से लेकर मंडल स्तर तक बैठकें शुरू हो गई हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने कार्रवाई के संकेत दिए है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस घटना में जो भी पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं, उन पर कार्रवाई होगी।

इस मामले के बाद अब कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि इस स्पा सेंटर को भी भाजपा नेताओं के संरक्षण की बात सामने आ रही है।

कांग्रेस की मांग है कि इस खुलासे के बाद वन मंत्री इस्तीफा दें। कांग्रेस का आरोप है कि इस मामले को दबाने व छिपाने के लिये ही जान-बूझकर इंदौर-भोपाल में भाजपा नेता जावेद हबीब का मामला उछाल रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...