भागसूनाग वाटरफॉल में 11 सैलानी और गुणा नाले में फंसा परिवार किया रेस्क्यू

--Advertisement--

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाले पर्यटक

धर्मशाला/ काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा घाटी की पर्यटन नगरी मकलोडगंज के भागसूनाग वाटरफॉल नाले में 11 पर्यटक व गुणा माता मंदिर बल्ह की खड्ड में एक परिवार पर्यटक के तीन सदस्य पहाड़ों में अचानक हुई बारिश से खड्डों में आए तेज बहाव में फंस गए।

इस बीच एकदम तेज बारिश के बाद आए उफान पर पर्यटकों के फंस होने की सूचना लोगों ने प्रशासन व पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बाहरी राज्यों से आए 11 पर्यटकों का भागसू नाले में रेस्क्यू किया है।

11 पर्यटकों के साथ दो घोड़े भी बहाव में फंस गए थे, जिन्हें भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, जबकि गुणा माता मंदिर रास्ते के बल्ह खड्ड में एक ही पर्यटक परिवार के तीन सदस्यों के फंसे होने से भी बड़ा हादसा होने से टल गया। मुश्किल स्थानीय लोगों, पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन नगरी मकलोडगंज-भागसूनाग के आसपास घूमने आए बाहरी राज्यों पर्यटक वाटरफॉल नाले में फंस गए थे। भागसूनाग में घूमने आए पर्यटक भागसू नाले के दूसरी ओर फंस गए थे। बारिश के चलते नाले में पानी का स्तर बढऩे पर इन्होंने स्थानीय पुलिस से मदद मांगी थी, जिसमें दो खच्चरें भी शामिल थीं।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ-पुलिस की टीम

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और पुलिस विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से पर्यटकों को बड़ी मुशक्कत के बाद सकुशल रेस्कयू किया।

क्या कहते हैं एएसपी

पुलिस विभाग कांगड़ा के एएएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि मकलोडगंज भागसूनाग वाटरफॉल नाले व नड्डी बल्ह में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को खड्डों व नालों में न जाने को लेकर अलर्ट भी किया गया है, आगामी समय में संबंधित थानों को सख्त दिशा-निर्देश कार्रवाई किए जाने को जारी किए जाएंगे।

नाले में फंसे परिवार को बचाया

पुलिस थाना मकलोडगंज के तहत गुणा माता मंदिर ट्रैक पर गया एक परिवार के तीन सदस्यों का पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया है। पुलिस थाना मकलोडगंज को जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने रेस्कयू किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...