
भांबला- नरेश कुमार
प्रदेश में 17 से 23 सितम्बर तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए बतौर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत उपमंडल सरकाघाट में भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन भाम्बला में सेवा सप्ताह का दूसरा दिन तहसील कल्याण अधिकारी बल्द्वारा लक्ष्मण दास व तहसील कल्याण अधिकारी सरकाघाट लेखराज वैद्य के सहयोग से *बढ़ती उम्र का उल्लास* कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। इसमें माननीय विधायक सरकाघाट कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुएl
इसमें लगभग 65 लोगों ने भाग लिया, जिसके अंतर्गत बुजुर्गों ने उनके जिंदगी के अनुभव सांझा किएl माननीय विधायक कर्नल इंदर सिंह ठाकुर ने कहा की सभी बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंl उन्होंने कहा कि सरकार ने बुजुर्गों के लिए बहुत ही लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की है सभी बुजुर्ग इन योजनाओं का लाभ उठाएंl
उन्होंने कहा कि बुजुर्ग योगा व अन्य गतिविधियों को अपनी दिनचर्या मे शामिल करें तहसील कल्याण अधिकारी बल्द्वारा लक्ष्मण दास तथा तहसील कल्याण अधिकारी सरकाघाट लेखराज वैद्य ने माननीय विधायक का स्वागत किया व बुजुर्गों को इस कार्यक्रम के अन्य दिनों के बारे में जानकारी दी साथ ही विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में बतायाl
