भलेरा में महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत आंवल ठेहडू में एक महिला द्वारा जहरीली दवाई निगल कर अपनी इहलीला समाप्त कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान पूजा देवी (26) पत्नी सुजान सिंह निवासी भलेरा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पूजा देवी ने 23 जुलाई 2022 को देर रात्रि किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया तथा उसकी हालत को बिगड़ते देख परिजन उसे उपचार हेतू टांडा अस्पताल ले गए।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस भी टांडा अस्पताल में पहुंच गई। उपचाराधीन पूजा देवी का रविवार को देहांत हो गया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

महिला की मौत से गुस्साए मायके पक्ष वालों ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ खूब गुब्बार निकाला। मौका पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव करवाया। बाद में मृतका पूजा देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने उपरांत ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...