
भलाड, शिबू ठाकुर
प्रदेश में कोरोना महामारी का आंकड़ा बढ़ने के साथ साथ ही वैक्सीनेशन ने भी रफ्तार पकड़ ली है, ताकि कारोना महामारी को जड़ से खत्म किया जाए।
तहसील ज्वाली के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र भलाड़ के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड में वुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 टीकाकरण के तहत कैंप का आयोजन किया गया।
इस कैंप में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और काफी उत्साहित दिखे और टीकाकरण करवाया। यह जानकारी देते हुए स्थानीय पंचायत प्रधान मंगल सिंह ने बताया कि इस वैक्सीनेशन आयोजन में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 200 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई कोविड- 19 वैक्सीन कैंप में लोगों ने सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की पालना की और सोशल डिस्टेन्स का भी ध्यान रखा।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम विजय लक्ष्मी फिमेल हैल्थ वर्कर, रजनीश M.P.W ,सुमन वाला फिमेल हैल्थ वर्कर, वीना शर्मा सुपर वाइजर,अजय अत्री सुपर वाइजर, वीना पठानिया सुपर वाइजर सुनीता आंगनबाड़ी , निर्मला देवी आशा वर्कर, योगेश , समाज सेवक ज्ञान चंद आदि का सहयोग रहा।
