भलाड़ स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, आशा कुमारी बनी मुख्यअतिथि, मेधावी छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित, भेडां तेरियां ओ गाने पर छात्राओं ने खूब जमाया रंग
ज्वाली – शिवू ठाकुर
उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़ में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आगाज सरस्वती मां के आगे दीप प्रज्वलित कर और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
इस समारोह में एस एमसी प्रधान आशा कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुई। मुख्यातिथि को स्कूल प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार और स्टाफ सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि के सामने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा स्कूल में बच्चों के द्वारा पढ़ाई सहित अन्य गतिविधियों में स्कूल का नाम रोशन किए जाने को लेकर अवगत करवाया।

स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें बच्चों ने भेडां तेरियां ओ, स्वागतम गीत, स्कूल चले हम, राधा तेरी चुनरी, भांगड़ा, हिंदी, पंजाबी व पहाड़ी गानों पर एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
वहीं मुख्यअतिथि आशा कुमारी ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यअतिथि आशा कुमारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोबाइल की लत किशोरी, युवाओं, बच्चों हर वर्ग के लिए हानिकर हो सकती है। वहीं बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों की ओर अपना ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर पंचायत प्रधान मंगल सिंह, उपप्रधान सदियां देवी, आशा कुमारी, राज कुमार ज्ञान चंद, चमन लाल , राज कुमारी, रमना कुमारी, केडी चौधरी, निर्मला देवी बच्चों के अभिभावकों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

