भलाड़ ठेहडू में बिजली ना होने से लोग परेशान

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर                                                                                                 

कोटला उपमंडल बिजली विभाग के अघोषित 3 दिनों के कट से भलाड़ ठेहडू के लोगो को खूब परेशान किया वीरवार ओर शुक्रवार को बिजली गुल रही वही वीरवार ओर शुक्रवार को सारे दिन बिजली ना आने से लोग इस स्थिति से जूझते नजर आए।

बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी परेशान करती रही। मोबाइल फोन तथा अन्य प्रकार के इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण की मरम्मत करने वाले दुकानदारों का काम काफी प्रभावित होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

दुकानदारों ने बताया कि बिजली गुल होने से लोकमित्र केन्द्रों पंचायत आदि में भी काम बंद ही दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि बरसात व आंधी तूफान में भलाड़ ठेहडू क्षेत्र में बिजली गुल होना आम बात हो गई है शुक्रवार को ऐसे हालात नहीं थे फिर भी बिजली गुल क्यों हुई?

वही लोगों को रात भर बिना पंखों के रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों को पूरी रात मच्छरों के बीच गुजारनी पड़ रही है, लेकिन बिजली बोर्ड को बार-बार शिकायतें देने के बाद भी आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

बिजली बोर्ड की इस प्रकार की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों ने विद्युत बोर्ड अधिकारियों से भलाड़,ठेहडू क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार की मांग की है।

बिजली विभाग कोटला एसडीओ के बोल ‌ ‌‍‌‌

जब इस बारे में कोटला एसडीओ कुंदन सिंह से मीडिया ने फोन पर बात करनी चाही तो एसडीओ साहब ने फोन काटना ही उचित समझा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...