भरमौर में बादल फटने से प्रंघाला और आला नाले में आई बाढ़ से बह गया मार्ग, मणिमहेश यात्रियों पर रोक

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरूंग 

जिला चंबा के भरमौर में प्रंघाला के समीप आला नाला के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से बाढ़ आ गई। नाले में भयंकर स्थिति में बह रहे पानी को देख हर कोई सहम गया। नाले में आई बाढ़ ने किनारे के पांच से 10 मीटर भाग को भी अपनी चपेट में ले लिया है। जिस कारण सड़क के 10 से 15 मीटर हिस्‍से को काफी क्षति पहुंची है।

वहीं दूर-दूर तक सड़क पर पानी बह रहा है। इसके अलावा साथ लगते प्रंघाला नाला में भी भूस्खलन होने से मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन व पत्थर गिरने का खतरा बरकरार है।

खतरे को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आगामी दो दिन तक मणिमहेश यात्रा पर ना जाने की अपील की है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।

उधर वीरवार को चंबा के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है खेत खलियानों में पूरी तरह से पानी भर गया है। वही सड़कें भी अवरुद्ध हो गई हैं। भूस्खलन के अलावा पहाड़ी दरकने का खतरा बन गया है।

एडीएम भरमौर निशांत ठाकुर के बोल 

एडीएम भरमौर निशांत ठाकुर का कहना है कि बादल फटने से क्षेत्र के आला नाला और प्रंघाला नाले में बाढ़ आ गई है। वहीं मार्ग के अवरुद्ध हो जाने से वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से ठप हो गई है।

क्षेत्र में भूस्खलन व पत्थर गिरने का खतरा बना है। जिस कारण मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि आगामी दो से तीन दिनों तक यात्रा पर न निकलें।

उपयुक्त चंबा डीसी राणा के बोल 

उपयुक्त चंबा डीसी राणा का कहना है मौसम के खतरे को देखते हुए लोग नदी नालों व बांधों के पास न जाएं। बेहद जरूरी न हो तो घर से न निकलें, ताकि किसी तरह का कोई खतरा पैदा ना हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...