भरमौर में आस्था को बड़ा आघात सदियों पुराना गिरड़ माता मंदिर चढ़ा आग की भेंट, इलाके में शोक की लहर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। उपमंडल की अति दुर्गम पंचायत खुन्देल के गिरड़ गांव में स्थित ऐतिहासिक और प्राचीन गिरड़ माता मंदिर आज भयानक आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
सदियों पुरानी धरोहर नष्ट।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मंदिर सदियों पुराना था और काष्ठ कला (लकड़ी की वास्तुकला) का एक बेजोड़ नमूना था। यह मंदिर न केवल वास्तुकला की दृष्टि से महत्वपूर्ण था, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों की कुलदेवी और आस्था का प्रमुख केंद्र भी था। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा मंदिर जलकर खाक हो गया और ऐतिहासिक धरोहर का नामोनिशान मिट गया।

प्रत्यक्ष दर्शियों का बयान

बलोठ पंचायत के पूर्व प्रधान रत्न चंद व पूर्व प्रधान देवराज और पवन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, कि यह मंदिर हमारे पूर्वजों के समय से यहाँ स्थित था और बहुत ही प्राचीन था। आज अचानक इसमें आग भड़क उठी। जब तक लोग कुछ समझ पाते या आग बुझाने का प्रयास करते, मंदिर पूरी तरह जल चुका था।

“नेताओं ने जताया गहरा दुख इस दुखद घटना पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है। भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए प्रशासन से मदद करने की अपील की है। इस पर जिलाध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने इस पर तुरत संज्ञान लेते हुए प्रशासन को कार्यवाही करने को कहा और जिला भाषा अधिकारी को मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

जांच और पुनर्निर्माण की मांग 

फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। स्थानीय समुदाय और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि आग लगने के कारणों की तत्काल उच्च स्तरीय जांच की जाए।मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करे।इस घटना से गिरड़ गांव और आसपास के इलाकों के लोग स्तब्ध हैं और अपनी आराध्य देवी के मंदिर के नष्ट होने से गहरे सदमे में हैं।

घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं,कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी और स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंदिर के पुनर्निर्माण और घटना की जांच की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...