भरमौर जा रही बस में सफर कर रहे व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

भरमौर/चम्बा – भूषण गुरूंग 

जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल के गांव निचली बाड़ी निवासी मदन लाल (57) पुत्र जीझा राम की बस में सफर के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है।

पुलिस थाना भरमौर से मिली जानकारी के अनुसार मदन लाल हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) पठानकोट डिपो की बस में नेशनल हाईवे-154ए पर राख से भरमौर की ओर आ रहे थे। शाम करीब 5 बजे खड़ामुख के समीप उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बस में ही बेसुध हो गए।

बस चालक और परिचालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें तुरंत भरमौर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। बाद में एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल भरमौर ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मदन लाल स्टोव व गैस कुकर रिपेयर का काम करते थे और गांव-गांव जाकर लोगों की सेवा करते थे। क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। उनकी अचानक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा बलदेव दत्त ने की।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...