भयानक हादसा: बाइक से गिरा श्रद्धालु और ऊपर से गुजर गया ट्रक का टायर, दोस्तों की आंखों के सामने गई जान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर पंडोह स्थित पीवीटी मोड़ के पास रविवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया। यहां एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठे एक श्रद्धालु की मौत हो गई।

मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी गोपालपुर कथुनगर, मजीठा, जिला अमृतसर के रूप में की गई है। वह अपने दोस्तों के साथ पंजाब से मणिकर्ण साहिब के दर्शनों के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी यात्रा का दुखद अंत हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसा तब हुआ जब बाइक सवार और ट्रक पीवीटी मोड़ से गुजर रहे थे। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे राजेंद्र कुमार की बाजू ट्रक से टकरा गई।

टक्कर लगते ही राजेंद्र संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया। दुर्भाग्यवश, गिरते ही वह ट्रक के अगले टायर की चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

राजेंद्र कुमार के साथ आए बाइक चालक तरसेम सिंह और अन्य साथियों को एम्बुलैंस सेवा की तत्काल जानकारी नहीं थी। घबराहट में उन्होंने घायल राजेंद्र को बाइक पर ही बिठाया और मंडी अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। साथियों ने बताया कि वे सभी अमृतसर से आए थे और रात को मंडी गुरुद्वारे में रुके थे। सुबह वे मणिकर्ण के लिए निकले थे, लेकिन पंडोह पहुंचते ही यह अनहोनी हो गई।

चौकी प्रभारी एसआई दीपक कुमार के बोल 

पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी एसआई दीपक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक रमेश चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कॉलेज कैंपस में छात्र संगठनों के धरने-प्रदर्शन पर रोक, आऊटसाइडरों पर कसेगा शिकंजा

चम्बा - भूषण गुरूंग  राजकीय महाविद्यालय चम्बा में छात्र संगठनों...

हिमाचल में सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका! HPPSC ने मांगे आवेदन, 28 मार्च तक करें अप्लाई

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कार्मिक विभाग...

18,925 आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकार ने घोषित किया आंगनबाड़ी सह-स्कूल

शिमला - हिमखबर डेस्क  आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बाल्यकाल...

कलस्टर और कॉम्पलैक्स सिस्टम के विरोध में सड़कों पर उतरे प्राइमरी टीचर्स, सरकार को दिया अल्टीमेटम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा लागू किए...